15 सितंबर 2013 - 19:30
इराक़ में आत्मघाती बम धमाके में 21 लोगों की मौत।

इराक़ के नैनवा प्रदेश में आत्मघाती बम धमाके में 21 लोगों की मौत और विभिन्न लोग घायल हो गए हैं.......

मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें बरासा के हवाले से ख़बर दी है कि इराक़ के नैनवा प्रदेश में आत्मघाती बम धमाके में 21 लोगों की मौत और विभिन्न लोग घायल हो गए हैं। इराक़ के उत्तरी प्रदेश नैनवा में नमाज़े जनाज़ा के बीच आत्मघाती बम धमाके में 21 लोगों की मौत और 12 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। इराक़ एक बार फिर सांप्रदायिक घटनाओं की ज़द में है और वर्तमान साल में इराक़ में विभिन्न आतंकवादी घटनाओं में 4000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अरब सूत्रों के अनुसार इराक़ में होने वाले बम धमाकों के पीछे सऊदी अरब का हाथ है।